सायलो उपार्जन केंद्र पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिया निर्देश.

 

खबर का असर 

बडौद।आगर जिले के बड़ौद में सायलो उपार्जन केंद्र पर सामने आ रही अव्यवस्थाओं की खबर आगर लाईव ने प्रमुखता से दिखाई थी जिसको लेकर आज ज़िला कलेक्टर ने केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर प्रीति यादव ने किसानों के लिए छांव, पेयजल, तुलाई व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। कई कमियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों।

कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र पर छाया, शीतल पेयजल, समय पर तुलाई और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

स्थानीय किसानों ने उम्मीद जताई है कि इस निरीक्षण के बाद व्यवस्थाओं में सुधार होगा और उन्हें गर्मी में हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी.

निरीक्षण के दौरान ज़िला अनुविभागीय अधिकारी मिलिंद ढोके, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी एम एल मालवीय, नायब तहसीलदार भँवर सिंह चौहान,कृषि विस्तार अधिकारी जगत डावर पटवारी परमानंद त्यागी उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live