18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने हेतु जन-जागरूकता रैली निकाली

 

आगर-मालवा, 09 नवम्बर/ 01 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने हेतु बुधवार को जिला मुख्यालय पर खेल एवं युवक कल्याण विभाग, जनअभियान परिषद एवं स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा जन-जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को सामुदायिक भवन गांधी उपवन से नगर पालिका सीएम पवन फुलफकीर एवं पार्षद मनीष सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, रैली विभिन्न मार्गां से गुजरते हुए विजय स्तम्भ पहुंची, जहां समापन किया।  इस रैली में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी शक्ति रावत एवं जिला समन्वयक प्रेम सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live