अपर कलेक्टर सिंह ने ऊर्जा साक्षरता हेतु प्रचार रथ को किया रवाना

आगर-मालवा, 25 नवम्बर/मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम द्वारा संपूर्ण प्रदेश में ऊर्जा साक्षरता अभियान संचालित किया जाकर नागरिकों को प्रतिदिन ऊर्जा बचत के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी श्रंखला में शुक्रवार को प्रचार वाहन को अपर कलेक्टर रवि कुमार सिंह द्वारा कलेक्टर कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मध्य प्रदेश जनसंपर्क संचनालय के माध्यम से प्राप्त प्रचार -प्रचार रथ द्वारा जिले सभी विकास खंडों में में 5 दिनों तक प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिसमें नागरिको को प्रतिदिन ऊर्जा की बचत कैसे की जाए, इसके बारे में जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर ऊर्जा साक्षरता अभियान के नोडल ऑफिसर ओ पी विजयवर्गी, जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी फारुकी, दीपक गुलानी, अतुल शर्मा, अपर कलेक्टर शह कंसलटेंट त्रिवेदी रिटायर उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live