मतदाता बनना हुआ आसान, 8 दिसंबर तक नवीन मतदाता करें आवेदन

 

आगर मालवा 26 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश वानखेड़े के मार्गदर्शन में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 का कार्य जिले में 9 नवंबर से चलाया जा रहा है, जो 8 दिसंबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ द्वारा नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु आवेदन फॉर्म नंबर 6 भरवाए जा रहे हैं।
नवीन मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल आगर के कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि के रुप में स्वीप नोडल ओपी विजयवर्गीय ने उपस्थित होकर नवीन मतदाता हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया से युवाओं को अवगत कराया। साथ ही यह भी अवगत कराया कि निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम अनुसार अब मतदाता सूची में नाम जोड़ना हुआ आसान, अब 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर को जो युवा 18 वर्ष के होंगे, वह भी 8 दिसंबर तक बीएलओ के पास फॉर्म नंबर 6 में आवेदन कर सकते हैं।
इस अवसर पर विजयवर्गीय ने मताधिकार के उपयोग एवं मतदान की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम को प्राचार्य संजीव उपाध्याय ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088