वित्तीय अनियमितता करने पर सचिव निलंबित

 

आगर-मालवा, 15 दिसम्बर/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डीएस रणदा ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण में वित्तीय अनियमितता करने पर ग्राम पंचायत पांचारूण्डी के सचिव सुन्दर लाल यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जारी आदेशानुसार परियोजना अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के जांच दल द्वारा पंचायत सचिव ग्राम पंचायत पांचारूण्डी पर प्रधानमंत्री आवास निर्माण में वित्तीय अनियमितता करने एवं 1 लाख 05 हजार रुपए की राशि वसूली प्रस्तावित की गई। जांच दल के अभिमत अनुसार सचिव सुंदरलाल यादव को निलंबित किया है। निलबंन अवधि में सचिव का मुख्यालय आगर नियत किया तथा इन्हें शासन नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्तें देय होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live