अतिरिक्त संचालक डॉ. भारद्वाज ने किया महाविद्यालय का औचक निरीक्षण

 

आगर-मालवा। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में उच्च शिक्षा विभाग उज्जैन संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ अर्पण भारद्वाज द्वारा गुरूवार को महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
डॉ.भारद्वाज ने महाविद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधनों के साथ पुस्तकालय,टीचर्स डायरी तथा प्राध्यापकों से चर्चा करते हुए परियोजना कार्य आदि की जानकारी विस्तार पूर्वक प्राप्त की। महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के बारे में प्राचार्य डॉ जीसी गुप्ता ने उन्हें जानकारी प्रदान की। इस दौरान महाविद्यालय प्रांगण में त्रिवेणी के रूप में पीपल, बरगद और नीम के पौधे लगाए गए। डॉ.भारद्वाज ने उक्त त्रिवेणी का नाम श्रद्धा त्रिवेणी रखा। डॉ.भारद्वाज ने उपस्थित छात्राओं को ही त्रिवेणी की देखरेख और नियमित रूप से सिंचाई हेतु नामांकित किया,जिसमें श्रद्धा मोदी,मोनिका प्रजापात तथा भूमिका भाटी बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राएं त्रिवेणी की नियमित रूप से देखभाल करेंगी और उन्हें यह भी कहा कि वह प्रत्येक माह को त्रिवेणी की ग्रोथ का फोटो अतिरिक्त संचालक उज्जैन को भेजेगी। इस दौरान सोयत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.महेश बंसिया,अतिरिक्त संचालक उज्जैन से धर्मेंद्र त्रिपाठी के साथ महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.आर.व्ही.गुप्ता,सुश्री आकांक्षा श्रीवास्तव,आरती नागर,आदिश कुमार जैन,रामकुमार अंजोरिया, डॉ.रेखा चंद्रपाल, सीमा मुवेल, श्रद्धा पांडे, डॉ कमल जटिया,काशीराम प्रजापति, मुकेश कुमार दांगी,मनोज कुमार दुबे तथा कार्यालयीन स्टॉफ कैलाशचंद्र सोलंकी,अब्दुल समद खान, नीरज भावसार,अनिल चौहान,गणेश सोनी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088