किसान दिवस पर मेले का आयोजन कर किसानों को दी उपयोगी जानकारी

आगर-मालवा, 23 दिसम्बर/कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र आगर द्वारा किसान दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, परिसर में किया गया। जिसके अंतर्गत प्राकृतिक खेती जागरूकता कार्यक्रम एवं किसान मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन से किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि महाविद्यालय इन्दौर डॉ. एच.एस.ठाकुर, प्राध्यापक(सेवानि.), प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान डॉ. ए.के. दीक्षित, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ आर.पी.एस. शक्तावत एवं उपंसचालक कृषि श्री एन.बी. वर्मा, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष श्री रामनारायण तेजरा, महामंत्री राघोसिंह, प्रांतीय महासचिव डूंगर सिंह, प्रमोद सिंह उपस्थित थे।
डॉ. ए.के. दीक्षित ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संक्षिप्त परिचय के साथ फसलों में पोषण प्रबंधन की उपयोगिता, महत्व की जानकारी दी एवं देशी व जैविक खादों के साथ रासायनिक उर्वरकों के सामंजस्य स्थापित कर संतुलित व समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन पर जोर दिया एवं डॉ. एच.एस.ठाकुर ने रबी फसलों में पोषक तत्व प्रबंधन एवं जैविक कृषि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. आर.पी.एस. शक्तावत ने प्राकृतिक खेती की प्रांसगिकता एवं महत्व के संबंध में जीवामृत, बीजामृत, अग्निस्त्र, ब्रह्मास्त्र, आच्छादन, वासपा, फसल विविधिकरण एवं फसल चक्र के बारे में जानकारी दी। उप संचालक कृषि श्री एन.बी. वर्मा, ने कृषकों के लिए कृशि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कृषकों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ से श्री विक्रम सिंह आंजना, श्री भगवान सिंह, कृषि समिति अध्यक्ष सुसनेर सुंदर लाल यादव एवं बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद डॉ. आर.पी.एस. शक्तावत ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वास्थ केंद्र परिसर मे बिल्डिंग बनने को लेकर सीएमएचओ ने लिखा पत्र कहा -बिल्डिंग बनने से ख़त्म हो जाएगी परिसर कि जगह     |     बीआरसी मे प्रशिक्षण के बाद कि सफाई अभियान     |     ग्राम जामली में राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया ।।     |     स्वच्छता के लिए श्रमदान     |     अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया।     |     विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित     |     हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी     |     राष्ट्रीय लक्ष्य असेस्मेंट टीम द्वारा किया गया निरीक्षण     |     परिवार कल्याण कार्यशाला का हुआ आयोजन      |     अष्टोतरी शक्रस्तव अभिषेक आयोजित     |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088