कलेक्टर  वानखेड़े ने सुसनेर में शहरी पेयजल योजना के प्लांट का किया निरीक्षण

आगर-मालवा,29 दिसम्बर/कलेक्टर  कैलाश वानखेड़े ने गुरूवार को सुसनेर पहुंचकर परसुलिया रोड़ स्थित शहरी पेयजल योजना के प्लांट का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने फिल्टर प्लांट एवं प्रायोगिक लेब का जायजा लेकर, मल्टी अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के द्वारा संचालित किये जा रहे इस प्लांट की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम सुसनेर सोहन कनाश व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live