जैविक खेती को बढावा दिए जाने के उद्देश्य से एक दिवसीय जैविक हाट बाजार एवं कार्यशाला का हुआ आयोजन

आगर-मालवा। शासकीय संजय निकुंज मालीखेडी विकास खण्ड5 आगर में जैविक खेती को बढावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जैविक हाट बाजार का आयोजन किया गया । जिसमें जिले के जैविक खेती करने वाले कृषकों द्वारा अपने-अपने प्रादर्श लाए गए एवं उसकी प्रदर्शिनी लगाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतिय सचिव भारतीय किसान संघ डुंगरसिंह सिसौदिया, स्थाई कृषि समिति अध्यक्ष जनपद आगर सुन्दंर यादव, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. आर.पी.एस. शक्तावत, उप संचालक कृषि पी.एन. वर्मा द्वारा भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया । कार्यक्रम में डॉ. शक्तावत द्वारा उपस्थित कृषकों को जैविक खेती करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा श्री वर्मा द्वारा कृषकों को प्राकृतिक खेती करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई । डुंगरसिंह सिसौदिया, सुन्दार यादव द्वारा कृषकों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई । प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी विकास खण्ड नलखेडा अरविन्द परमार द्वारा उद्यान विभाग में संचालित समस्त योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । कार्यक्रम में अध्यनक्ष प्रतिनिधि जैवविविधता समिति आगर बद्रीलाल राठौर, भारतीय किसान संघ राघुसिंह, तकनीकी अधिकारी ललिता वर्मा, एडीओ कृषि विकास खण्ड सुसनेर नरेश अटल तथा जिले के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपस्थित कृषकों एवं अतिथिगण का आभार प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी अशोक झन्कारे ने व्यक्त किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live