वन्दे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर जिले में हुए आयोजन |
जिला स्तरीय सामूहिक गायन आगर में विजय स्तम्भ पर
राष्ट्र्रगीत‘ वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आगर-मालवा जिले में भी राष्ट्र्रगीत वन्दे मातरम् का सम्पूर्ण गायन हुआ।
आगर मालवा –
इस अवसर पर जिला स्तरीय आयोजन विजय स्तम्भ पर किया गया। जहां सम्पूर्ण राष्ट्र्रगीत का गायन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं सम्मुख में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मधु गेहलोत रहे तथा अध्यक्षता कलेक्टर प्रीति यादव ने की। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी आदि ने उपस्थित होकर वन्दे मातरम् का गायन किया। साथ ही एक वर्ष तक चलने वाले वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव समारोह का शुभारम्भ किया। वन्दे मातरम् की 150 वर्षगांठ पर दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया।
विधायक गेहलोत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि वन्दे मातरम् राष्ट्र्र की एकता, अखण्डता और देशभक्ति का प्रतीक है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में वन्दे मातरम् गीत की भूमिका महत्वपूर्ण रही और यह देश की सांस्कृतिक विरासत के महत्व का प्रदर्शित करता है। हमें सर्देव किसी कार्य को शुभारम्भ अवसर पर वन्दे मातरम् का गायन कर राष्ट्र्र के प्रति सम्मान की भावना प्रकट करना चाहिए।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने वन्दे मातरम् गीत के ऐतिहासिक महत्व एवं मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह गीत हमें हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता और राष्ट्रसेवा के लिये प्रेरित करता है।
इस अवसर पर अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल, भेरू सिंह चौहान, मयंक राजपूत, भरत प्रजापत, प्रेम यादव, अजय जैन मारूबर्डिया, मनीष सोलंकी, आभा चोपड़ा, संगीता देसाई, अशोक प्रजापत, सुरेश बैरागी, जगदीश गवली, रानू नरवाल, बसंत डूलगज आदि जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी एसपी विनोद कुमार सिंह, सीईओ नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, एएसपी रविन्द्र कुमार बोयत, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा, एसडीएम मिलिंद ढोके, डिप्टी कलेक्टर किरण बरबड़े, अधीक्षक भू-अभिलेख प्रीति चौहान, उप संचालक कृषि विजय चौरसिया, सीईओ जनपद मोहन लाल स्वर्णकार जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी मालवीय सहित अन्य शासकीय सेवक, पत्रकार, एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
