शासकीय अस्पताल के डॉक्टर की कार ने बाइक को मारी टक्कर , 12 वर्ष के बालक सहित तीन गंभीर,

 

आगर । इंदौर कोटा मार्ग स्थित झालरा डेरा के पास आगर जिला अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक डॉ जगदीश परमार की कार MP 70.C 0208 से एक बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमे बाइक सवार 12 वर्षीय बालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है , मौके पर पहुंची तनोडिया चौकी पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल आगर पहुंचाया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। चौकी प्रभारी सरदार सिंह परमार ने बताया की घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुई, जब उज्जैन की ओर से आ रही एक कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी । जिसके कारण बाइक सवार रोहित पिता राधेश्याम 25 साल, जितेंद्र पिता रमेश 12 साल और नर्मदा बाई पति रमेश 60 साल निवासीगण लसुल्डीया थाना माकड़ोन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल आगर भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मामले में कार जप्त कर पुलिस के द्वारा आगे कार्रवाई की जा रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live