कलेक्टर ने नैतिक मतदान की शपथ दिलाई

आगर-मालवा, 24 अगस्त/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह द्वारा गुरूवार को जिला पंचायत आगर के सभाकक्ष में आयोजित स्व-रोजागर दिवस कार्यक्रम में युवाओं से अपील की कि 01 अक्टूबर 2023 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जुडवा लें, ताकि आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि युवा अपने मतदान केन्द्र पर 31 अगस्त तक उपस्थित बीएलओ से सम्पर्क कर ऑफलाईन फार्म नम्बर-06 भरकर या ऑनलाईन वोटर हेल्पलाईन एप्प व निर्वाचन आयोग द्वारा जारी क्यूआर कोड स्कैन कर फार्म भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित जनसमुदाय को नैतिक मतदान की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर सभी ने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु संकल्प पत्र भरकर दिया गया, जिसमें संकल्प लिया कि मैं भारत का नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेता हूं कि मैं, अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखूंगा तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग करूंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वास्थ केंद्र परिसर मे बिल्डिंग बनने को लेकर सीएमएचओ ने लिखा पत्र कहा -बिल्डिंग बनने से ख़त्म हो जाएगी परिसर कि जगह     |     बीआरसी मे प्रशिक्षण के बाद कि सफाई अभियान     |     ग्राम जामली में राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया ।।     |     स्वच्छता के लिए श्रमदान     |     अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया।     |     विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित     |     हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी     |     राष्ट्रीय लक्ष्य असेस्मेंट टीम द्वारा किया गया निरीक्षण     |     परिवार कल्याण कार्यशाला का हुआ आयोजन      |     अष्टोतरी शक्रस्तव अभिषेक आयोजित     |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088