डाक विभाग की ग्रुप एक्सीडेंट गार्ड पॉलिसी में कलेक्टर, सीईओ जिपं व एसडीएम ने करवाया बीमा

 

आगर-मालवा,/डाक विभाग द्वारा संचालित ग्रुप एक्सीडेंट गार्ड पॉलिसी अन्तर्गत जिला कलेक्टर कैलाश वानखेड़े द्वारा शुक्रवार को आयोजित टीएल बैठक के दौरान दुर्घटना कवर लिया गया। कलेक्टर के साथ ही सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा एवं एसडीएम सुसनेर सोहन कनाश द्वारा बीमा योजना में बीमा करवाया गया। डाक विभाग के एसडीओ श्री वसुनिया के मार्गदर्शन में बीमा कवर की कार्यवाही की गई।
कलेक्टर वानखेड़े ने इस दौरान डाक विभाग अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में पोस्ट ऑफिस की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। उन्होंने डाक विभाग की गु्रप एक्सीडेंट गार्ड पॉलिसी योजना में बीमा करवाने की जिले के नागरिकों से भी अपील की है।
ग्रुप एक्सीडेंट गार्ड पालिसी के तहत 299 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटनावश मृत्यु, स्थायी व आंशिक विकलांगता, अंग-विच्छेद, पैरालाइसिस होने पर 10 लाख रुपये तक का धारकों को बीमा लाभ मिलेगा।जिसमें दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से होने वाली शारीरिक और आर्थिक बाधाओं के खिलाफ 60 हजार रुपये तक का दुर्घटनावश चिकित्सा व्यय आइपीडी व 30 हजार रुपये तक का दुर्घटनावश चिकित्सा व्यय ओपीडी का लाभ ले सकते हैं। इसी तरह 399 रुपए वार्षिक पॉलिसी की योजना भी लागू है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088