बराई निवासी नौशाद को प्रधानमंत्री आवास योजना में मिला पक्का मकान

 

आगर मालवा 5 फरवरी
प्रधानमंत्री आवास योजना ने पात्र हितग्राहियों का पक्का मकान का सपना साकार किया है । कच्चे आवास मे मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से बचने के लिए आज हर व्यक्ति अपना पक्का मकान चाहता है ।आगर मालवा जिले के सुसनेर विकासखंड के ग्राम बराई निवासी नौशाद का प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्का मकान बन चुका है। नौशाद ने बताया कि वे पहले कच्चे मकान में रहते थे। कच्चे मकान में बरसात के दिनों में पानी टपकता रहता था तथा मकान गिरने का डर लगा रहता था साथ ही जहरीले जानवर का भय भी हमेशा बना रहता था। अब शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना में हमारा पक्का मकान बन चुका है। आज आगर मालवा जिले के बराई में आयोजित विकास यात्रा में विधायक विक्रम सिंह राणा कलेक्टर कैलाश वानखेड़े जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर सहित अतिथियों द्वारा नौशाद को विधिवत गृह प्रवेश करवाया गया। नौशाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live