बगैर टीएनसी सरकारी मापदंड के सरकारी और निजी जमीन पर जिले मे भूमाफिया कर रहे प्लाटो का सौदा

सावधान

 

आगर मालवा। हो जाए सावधान सरकारी जमीन अपनी बता कर, गलत खसरा नबर और जगह दिखा कर इस समय भूमाफिया कर रहे है रजिस्ट्री, जहाँ खरीददार और सरकार को भी लगा रहे लाखो का चुना। बात आगर के पार्ष इलाकों के अलावा , बैजनाथ रोड, मंडी रोड, बड़ोद रोड, सारंगपुर रोड,उज्जैन रोड कि है। जहाँ इस समय भूमाफिया जिले मे सक्रिय होकर भोले भाले लोगो को कम कीमत का प्लाट,अधिक राशि बता कर उलझाने का काम चल रहा है। बकायदा उन्हें रजिस्ट्री कार्यलय मे ले जा कर उनके नाम से रजिस्ट्री भी करवा देते है। ये आगर मे ही नहीं हो रहा वरन जिले मे कानड़, नलखेड़ा, सुसनेर और बड़ोद भी शामिल है। जहाँ पर बगैर टीएनसी और सरकारी मापदंड के प्लाट और कालोनिया भूमाफियों ने बना डाली। हाल ही मे एक मामला जिले के कानड़ का आया है। जहाँ एक जमीन मालिक ने आगे कि सरकारी जमीन को निजी बता कर प्लाट काट दिए। जहाँ प्लाट काटे आज वहा लोगो ने अपने पक्के मकान खड़े कर लिए। जिस कि शिकायत जिला कलेक्टर को भी हुई है।सूत्रों से जानकारी के अनुसार कानड़ मे अन्य जगह भी प्लाट काटने का काम चल रहा है। जहाँ अब तक सरकारी गाइड लाइन का कोई पालन नहीं किया जा रहा है। आगर मे बड़ोद रोड पर कई प्लाट ग्रीन बेल्ट मे आते है। जहाँ कमर्शियल प्लाट बनने का काम तेजी से चल रहा है।। आगर से सुसनेर रोड पर भी भूखंडों पर दुकान निर्माण कर बेधड़क व्यवसाय किया जा रहा है। ऐसे मे अब जिला प्रशासन क्या भूमाफियों पर कोई   कार्यवाही करता है। या यूही भूमाफिया अपना काम करते रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वास्थ केंद्र परिसर मे बिल्डिंग बनने को लेकर सीएमएचओ ने लिखा पत्र कहा -बिल्डिंग बनने से ख़त्म हो जाएगी परिसर कि जगह     |     बीआरसी मे प्रशिक्षण के बाद कि सफाई अभियान     |     ग्राम जामली में राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया ।।     |     स्वच्छता के लिए श्रमदान     |     अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया।     |     विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित     |     हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी     |     राष्ट्रीय लक्ष्य असेस्मेंट टीम द्वारा किया गया निरीक्षण     |     परिवार कल्याण कार्यशाला का हुआ आयोजन      |     अष्टोतरी शक्रस्तव अभिषेक आयोजित     |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088