शासकीय अस्पताल बडौद में मरीजों को किए गए फल वितरित

 

बडौद के कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा डग मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जन्म जयंती मनाई गई सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म 20 अगस्त 1944 को और मृत्यु 21 में 1991 को हुई थी। तत्पश्चात कार्यकर्ता शासकीय सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पर पहुंचे और वहा उनके द्वारा मरीजों को फल वितरित किए गए इस दौरान बड़ोद नगर सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता विमल जैन महेंद्र सिंह नेमीचंद प्रकाश शर्मा जैन विधायक प्रतिनिधि जीतु मकवाना शहर अध्यक्ष इरशाद मंसूरी पार्षद युसूफ हुसैन बोहरा, जाहिद उल्ला खान शांतिलाल जैन श्याम जयसवालआदिउपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live