सुसनेर। मंगलवार शाम करीब 6 बजे उज्जैन–झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस थाने के सामने एक दर्दनाक हादसा हो गया। मगिशपुर निवासी 52 वर्षीय भगवान सिंह पिता अंदर सिंह बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान चाइना डोर की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
चाइना डोर से उनके गले और सिर में चोट आई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल शासकीय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर बृजभूषण पाटीदार एवं डॉक्टर परितोष ठाकुर द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी । उल्लेखनीय है कि चाइना डोर के कारण आए दिन हादसे सामने आ रहे हैं, इसके बावजूद इसका अवैध उपयोग थमने का नाम नहीं ले रहा, जिससे आमजन की जान खतरे में बनी हुई है।
