स्कूटी पाकर  खिले चेहरे मामा को दिया धन्यवाद 

बड़ोद

आगर जिले के बडौद में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र मुकेश लववंशी व छात्रा टिशा भावसार ने 12 वी की सत्र 2022-23 की बोर्ड परीक्षा में 84.4% एवं 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।जिसमें मुख्यमंत्री योजना में दोनों विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की गई।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त कियाइसी को लेकर आज डग रोड स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दोनों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। वहीं दो विद्यार्थी शासकीय मॉडल स्कूल से व एक छात्रा कन्या उच्चतर हाई सेकेंडरी स्कूल की छात्रा भी सम्मिलित सभी विद्यार्थियों के समक्ष कार्यक्रम आयोजित किया। ताकि अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा मिले I कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा I कार्यक्रम का संचालन संस्था के शिक्षक श्याम विश्वकर्मा ने व आभार संस्था प्राचार्य भानु प्रताप बैरागी ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live