नोडल अधिकारी, निर्वाचन दायित्वों को गंभीरता से लें
– कलेक्टर

 

आगर-मालवा 23 अगस्त।सभी नोडल अधिकारी सौंपे गए निर्वाचन दायित्वों को गंभीरता से लें, यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर दिए। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों से अब तक तैयारियो की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं ढिलाई नहीं बरतें, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशन एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के मार्गदर्शन में अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मनीषा कौल,एसडीएम सुसनेर श्रीमती किरण बरवडे, संयुक्त कलेक्टर  मिलिन्द ढ़ोके, डिप्टी कलेक्टर  सर्वेश सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां अधिकाधिक आयोजित की जाए। मतदाता जागरूकता हेतु वाहन रैली, मानव श्रृंखला एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करें। विगत चुनावों के दौरान जिन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम रहा था, वहां के मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरुक कर मतदान के लिए प्रेरित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वास्थ केंद्र परिसर मे बिल्डिंग बनने को लेकर सीएमएचओ ने लिखा पत्र कहा -बिल्डिंग बनने से ख़त्म हो जाएगी परिसर कि जगह     |     बीआरसी मे प्रशिक्षण के बाद कि सफाई अभियान     |     ग्राम जामली में राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया ।।     |     स्वच्छता के लिए श्रमदान     |     अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया।     |     विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित     |     हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी     |     राष्ट्रीय लक्ष्य असेस्मेंट टीम द्वारा किया गया निरीक्षण     |     परिवार कल्याण कार्यशाला का हुआ आयोजन      |     अष्टोतरी शक्रस्तव अभिषेक आयोजित     |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088