आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अन्तर-राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में आवंछित गतिविधियों की रोकथाम हेतु बैठक आयोजित

 

आगर-मालवा,24 अगस्त/आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्नं सम्पन्न करवाने हेतु अन्तर-राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में आवंछित गतिविधियों की रोकथाम हेतु गुरूवार को आगर-मालवा एवं झालावाड़ जिले के कलेक्टर-एसपी के मध्य गुगल मीट से समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  संतोष कौरी तथा झालावाड़ जिले के कलेक्टर-एसपी शामिल हुए।
बैठक में मध्यप्रदेश एवं राजस्थान राज्य के सीमावर्ती क्षैत्रों में अवैध मदिरा, हथियार एवं अन्य सामग्री के उत्पादन, संग्रहण एवं परिवहन पर नजर रखते हुए उनकी रोकथाम करने, मतदान के दौरान अपराधिक तत्वों की रोकथाम, जिलों की सीमा पर चैकपोस्ट बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने हेतु चर्चा की गई। बैठक में दोनों जिलों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वास्थ केंद्र परिसर मे बिल्डिंग बनने को लेकर सीएमएचओ ने लिखा पत्र कहा -बिल्डिंग बनने से ख़त्म हो जाएगी परिसर कि जगह     |     बीआरसी मे प्रशिक्षण के बाद कि सफाई अभियान     |     ग्राम जामली में राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया ।।     |     स्वच्छता के लिए श्रमदान     |     अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया।     |     विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित     |     हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी     |     राष्ट्रीय लक्ष्य असेस्मेंट टीम द्वारा किया गया निरीक्षण     |     परिवार कल्याण कार्यशाला का हुआ आयोजन      |     अष्टोतरी शक्रस्तव अभिषेक आयोजित     |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088