राखी का त्योहार आते ही सज गए बाजार 

 

बड़ोद। रक्षाबंधन को लेकर दुकानदारों में खासा उत्साह देखने को मिला है। जहां रक्षाबंधन को लेकर बहनो में अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने का उत्साह है वहीं रक्षाबंधन के 1 दिन पहले बाजार पूरी तरह राखी की दुकानों से सज गया है। बहने अपने भाइयों के लिए नई फैंसी चमकीली राखियां खरीद रही है।
बाजारों में बच्चों के लिए इलेक्ट्रिक राखियां भी उपलब्ध है दुकानदार हिमांशु जैन सोनू गुर्जर दीपक सोनी ने बताया कि हमारे पास ₹5 से लेकर ₹ 120 तक की फैंसी राखियां उपलब्ध है। बहने खासकर छोटे भाइयों के लिए इलेक्ट्रिक राखियां ज्यादा पसंद कर रही है इसी के साथ फैंसी व चमकीली रखियो की भी मांग है। बाजारों में खासी रौनक एक देखी जा रही है

इसी तरह कानड़, सुसनेर, नलखेड़ा, सोयत, पिपलोंन,तनोड़िया मे भी रखी कि दुकाने सज गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live