राज्य युवा नीति हेतु जागरूकता रैली का आयोजन

आगर-मालवा,/आयुक्त उच्च शिक्षा प्रदेश के निर्देशानुसार राज्य युवा नीति से विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए नगर के स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ जी सी गुप्ता के सानिध्य में रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आर वी गुप्ता द्वारा प्रदेश में राज्य युवा नीति में विद्यार्थियों की भूमिका से उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अन्य विद्यार्थियों को राज्य युवा नीति से संबंधित सुझाव देने के लिए प्रेरित किया। रैली के पश्चात सहायक प्राध्यापक आदिश कुमार जैन द्वारा महाविद्यालय में दिनांक 27 दिसंबर को आयोजित “राज्य युवा नीति सुझाव एवं परिचर्चा कार्यक्रम“ के लिए विद्यार्थियों को निर्देशित किया। रैली में प्राचार्य, वरिष्ठ प्राध्यापक सहित सूश्री आकांक्षा श्रीवास्तव, राजकमल नर्गेश, श्रीमती आरती नागर, रमेश जमरा , काशीराम प्रजापति, मुकेश दांगी, श्रीमती श्रद्धा पांडे, मनोज दुबे व अन्य स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088