खाद्य सुरक्षा विभाग ने कि कार्यवाही,होटल और दुग्ध डेरी से लिए नमूने

 

 

आगर मालवा । जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के दल द्वारा गुरुवार को कानड़ के होटल इंडियन स्वीट्स से लाल चटनी एवं नूक्ति के लड्डू तथा सांवरिया मिल्क सेंटर टोल के पास से मिश्रित दूध के सैंपल जांच के लिए सैंपलिंग किए , वही सम्पूर्ण जांच हेतु राज्य खाद्य लैब भोपाल को भेजे गए।जांच रिपोर्ट एवं विवेचना निष्कर्ष के आधार पर आगामी कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल कुम्भकार ने बताया कि दुकान संचालकों को निर्देश दिए कि अवधि व्यतीत होने पर तत्काल हटाकर नष्ट करे। वही दुकान गोदाम मे वापसी योग्य सामग्री को पृथक से बेचने योग्य नही रख कर केवल वापसी के लिए संग्रहित रखकर ही रखे, खाद्य सामग्री ढंक कर रखे, न्यूज पेपर के स्थान पर खाकी या प्लेन पेपर या एल्यूमीनियम फॉयल का उपयोग किया जाए। खाद्य कारोबार अनुसार खाद्य लाइसेंस पंजीयन तथा फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने एवं सुधार हेतु नोटिस भी दिए गया।
आपको बता दे कि जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले में खाद्य विभाग के द्वारा आगामी त्योहारों को लेकर सतत जांच अभियान चला कर होटल रेस्टोरेंट पर कार्रवाई कर जांच नमूने लिए जा रहे हैं। खाद्य अधिकारी कुंभकार ने बताया कि कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088