रोजगार दिवस के अवसर पर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई

 

आगर-मालवा,22 सितंबर/ जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत शपथ दिलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती हरसिरन प्रीत कौर द्वारा स्वच्छता संवाद में अपील की गई कि स्वच्छ्ता मानव जीवन के लिए बहुत आवश्यक इसे घर स्तर, सामुदायिक स्तर व गाँव स्तर पर व्यापक तौर पर धारणीय बनाये रखने के लिये अपील की गई।

आज जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही उपस्थित हुए। इस अवसर पर हितग्राही एवं उपस्थित अधिकारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने स्वच्छता संवाद का भी आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक, पवन स्वर्णकार ने बताया कि राज्य शासन ने 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की है। इस पखवाड़े के दौरान जिले से लेकर ग्राम स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य हर स्तर पर स्वच्छता के प्रति सजग करते हुए आसपास स्वच्छता को सुनिश्चित करना है। यह अभियान जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य स्वच्छ्ता के आयामो का व्यापक तौर पर अपनाने व व्यवहार में परिवर्तन हेतु संवाद करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live