सेक्टर अधिकारी अपने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर, जो कमी हो उसे शीघ्र दूर करवाएं – कलेक्टर सिंह

 

आगर-मालवा, 18 अक्टूबर/ स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न करवाने में सेक्टर अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, इसलिए सभी सेक्टर अधिकारी पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें,, यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने बुधवार को विधानसभा निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत विधानसभा आगर एवं सुसनेर के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेकर दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने-अपने सेक्टर के सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाआें का सत्यापन कर लें, मतदान केन्द्रों पर दो गेट, रेम्प, विद्युत, शौचालय, व्यवस्थित खिड़किया आदि हो, जो भी कमी पाई जाए, उसे शीघ्र दूर करवाएं।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनीषा कौल, रिटर्निंग अधिकारी आगर सत्यैन्द्र बैरवा, रिटर्निंग अधिकारी सुसनेर मिलिन्द ढोके सहित सभी सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी सेक्टर अधिकारी आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करें, सेक्टर क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों पर पैनी नजर रखे, मतदान केन्द्रों पर सुगमता से पहुंच के लिए रूट चार्ट बना लें, वल्न्रेबल एवं क्रिटीकल मतदान केन्द्रों के लिए भी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी पुलिस से समन्वय कर जरूरी नम्बरों की सूची आदान-प्रदान कर लें। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088