मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को शुभकामनाएं दीं और आशा प्रकट की कि प्रदेश की नई सरकार विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगी और जनकल्याण का नया अध्याय लिखेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से भी उनके निवास पर भेंट की। केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को शुभकामनाएं देते हुए नए नेतृत्व द्वारा प्रदेश को विकास की नई बुलंदियों पर ले जाने की उम्मीद जताई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live