मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रदेश की लाडली बहनों के खाते में 9 वी किश्त का अंतरण किया गया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रदेश की लाडली बहनों के खाते में 9 वी किश्त का अंतरण किया गया

जिले के नगरीय वार्ड एवं पंचायत में देखा गया सीधा प्रसारण

आगर मालवा  –  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज मंडला जिले से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 9वीं किस्त केरूप में ₹1576 करोड़ की राशि अंतरित की गई। जिसमे आगर मालवा जिले की 1,18,771 लाडली बहनों को कुल 14 करोड़ 48 लाख 67 हजार 350 रुपये को राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त हुई।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने लाडली बहनों को संबोधित कर कहा कि आज का दिन लाडली बहनों का दिन है, प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 9वीं बार राशि आ रही है। ये पैसा आपके परिवार में खुशियां लाकर जीवन को आनंद से भर देगा। आगर मालवा जिले के नगरीय वार्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लाडली बहना राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लाडली बहनों द्वारा देखा एवं सुना गया।
जिला स्तरीय लाडली बहना राशि अंतरण कार्यक्रम एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित किया गया। जहां लाडली बहनों द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी रीना शर्मा सहित बड़ी संख्या में लाडली बहना उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Agar Live