भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आगर द्वारा अपने पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई  गई 

आगर मालवा । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आगर के कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय पर एकत्रित हो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और जय घोष कर मनाया समर्पण दिवस । अतिथि भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश परमार, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री अशोक प्रजापत, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय जैन, अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सोलंकी रहे, साथ ही कार्यक्रम में समर्पण निधि एकत्रीकरण का शुभारंभ अतिथियों से करवाया गया, कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री उमेश जादम ने किया, आभार मंडल कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने माना, उक्त सूचना मंडल मीडिया प्रभारी लोकेश पालीवाल ने दी। कार्यक्रम में पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष पवन माली,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विवेक अजमेरा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश चौहान, सहित भाजपा कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि, मोर्चा, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live