फरार गोवंश तस्कर दो स्थाई वारंटी गिरफ़्तार

 

 

 

आगर मालवा। बड़ोद थाने के अंतरगत पुलिस चौकी बीजानगरी को बड़ी सफलता मिली हे। यहाँ
फरार गोवंश तस्कर दो स्थाई वारंटी एक मकबूल जिसे जावरा से और बबलू तंवर को कालीपीठ राजगढ़ से गिरफ्तार किया हे।
आगर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा रेड्डी के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाह के द्वारा थाना प्रभारी बडौद के. के तिवारी को
स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन मे दो स्थाई वारंटी मकबूल पिता मकसूद उम्र 43, निवासी नया नगर जावरा( रतलाम) को एवं बबलू अभय सिंह तोमर उम्र 25 निवासी बाकपुरा थाना कालीपीठ जिला राजगढ़ को गिरफ्तारी किया गया हे। इन स्थाई वारंटी को पकड़ने में बीजानगारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जोरावरसिंह , सउनि दिनेश सिंह भदौरिया आरक्षक राहुल विश्वकर्मा शुभम जोशी की सहारानीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live