मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को सुसनेर में सभा को करेंगे सम्बोधित

 

रिपोर्ट । अक्षय राठौर ।

सुसनेर। रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव स्थानीय न्यू बस स्टैंड सुसनेर के समीप स्थित मिडिल स्कूल ग्राउंड में राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रोड़मल नागर के समर्थन में चुनावी आमसभा को सम्बोधित करेगे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने देते हुए बताया की मुख्यमंत्री अपने निर्धारित समय पर सुसनेर आयेंगे। वही हम ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता मंडल में निवासरत समस्त भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, समस्त जनप्रतिनिधी, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता,12 ही शक्तिकेंद्र के संयोजक, सहसंयोजक,77 ही मतदानकेन्द्र के अध्यक्ष व समिती व मंडल में निवासरत समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ सहित आम जनता से मुख्यमंत्री यादव की सभा को सुनने सभा स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live