मुख्यमंत्री  यादव की सभा  को लेकर कलेक्टर एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का मुवायना

 

सुसनेर। रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव स्थानीय न्यू बस स्टैंड सुसनेर के समीप स्थित मिडिल स्कूल ग्राउंड में राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रोड़मल नागर के समर्थन में चुनावी आमसभा को सम्बोधित करेगे। इसको लेकर शनिवार की दोपहर 1 बजे कलेक्टर राघवेंद्रसिंह एवं एसपी विनोद कुमार सिंह ने राजस्व, पुलिस, एमपीईबी एवं नगर परिषद के अमले के साथ सभा स्थल का मुवायना किया। एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, जिला महामंत्री डाक्टर गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु भावसार, जनपद उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, मण्डल महामंत्री पवन शर्मा, पार्षद प्रदीप सोनी, मण्डल उपाध्यक्ष कालूसिंह चौहान नाहरखेड़ा, सौरभ जैन सहित थाना प्रभारी गगन बादल, एमपीईबी कनिष्ठ उपयंत्री सतीश कुमार जाटव, नगर परिषद स्टोर कीपर अखलाक खान सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार दोपहर 1 बजे मिडिल स्कूल ग्राउंड सुसनेर में सांसद रोड़मल नागर के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करेगे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने देते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता मंडल में निवासरत समस्त भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, समस्त जनप्रतिनिधी, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता,12 ही शक्तिकेंद्र के संयोजक, सहसंयोजक,77 ही मतदानकेन्द्र के अध्यक्ष व समिती व मंडल में निवासरत समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ सहित आम जनता से मुख्यमंत्री यादव की सभा को सुनने सभा स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Agar Live