सोयत में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना ,4 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

  • पड़ोसी नाबालिक ने दिया घटना को अंजाम
  • आंगन में खेल रही बालिका को अगवा कर किया बलात्कार

राजेश कुमरावत सोयत | आगर जिले की सोयतकला के पास स्थित एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली बड़ी घटना सामने आई है , यहां अपने आंगन में खेल रही 4 साल की मासूम बच्ची को अगवा कर नाबालिग पड़ोसी ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है , सोमवार को सोयतकलां नगर के पास एक गांव में 4 साल की मासूम से रेप करने की घटना सामने आई है पुलिस ने आरोपी नाबालिक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और IPC धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है , आपको बता दें कि आरोपी व उसके परिवार के सदस्य घटना के बाद फरार हो गये है पुलिस का कहना है कि बच्ची की हालत ठीक है और इलाके में पूरी तरह शांति है ।‌ थाना प्रभारी यशवंत गायकवाड़ ने बताया कि बच्ची रविवार शाम को 5 बजे अपने आंगन में खेल रही थी तभी उसके पड़ोसी ने उसको अपने घर के अंदर बुलाकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया और घटना के बाद से ही पड़ोसी नाबालिक लड़का फरार है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live