जल सरक्षण को लेकर निकाली कलश यात्रा 

 

बड़ोद। आगर जिले के बडौद में आज शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे जल संरक्षण अभियान के लिए नगर परिषद द्वारा एक धार्मिक सामाजिक रैली एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जल संरक्षण योजना 5 जून से 16 जून तक चलाई जा रही है। जिसमें हर दिन अलग-अलग कार्य किये जा रहे हैं यात्रा में शासकीय अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सामाजिक महिलाएं उपस्थित हुई ।महिलाएं अपने सर पर कलश रखकर चल रही थी। यात्रा नगर परिषद से प्रारंभ हुई जो हनुमान गढ़ी,दुधाखेड़ी माता मंदिर होते हुए पंचकुइया महादेव मंदिर पहुंची जहां जल संवर्धन के बारे में बताया गया।
यात्रा में मुख्य नगर परिषद अधिकारी संध्या सरयाम राजस्व विभाग प्रभारी विवेक शर्मा, रोहिणी गोस्वामी रूपल वर्मा,सुनीता परमार, सुमित शर्मा धर्मेंद्र तुंदेलकर,राहुल राठौड़अभिषेक भावसार शिक्षा विभाग के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण भिलाला शिक्षक सुरेश नाथ सुनील जैन उपस्थित रहे जानकारी स्वच्छता दरोगा संजय झांझोट द्वारा दी गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live