मध्यप्रदेश खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खेल और खिलाड़ियों को सुविधाएं देने में कोई कमी नहीं रहेगी
मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ को 11 लाख रुपए देने की घोषणा
सभी खेल संस्थाओं को दिया जाएगा अनुदान
विभिन्न विभागों के समन्वय से खेलों को आगे बढ़ाया जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ.यादव का म.प्र. ओलम्पिक संघ ने किया अभिनंदन

ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में पूरे देश में आगे जाएगा। राज्य सरकार से खेलों के लिए मूलभूत सुविधाएं तो मिल ही रही हैं, भविष्य में खिलाड़ियों को और अधिक सुविधाएं दी जाएंगी। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी कबड्डी, कुश्ती के अलावा सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रशिक्षकों को पदोन्नत करने का निर्णय लिया है। हर जिले में एक एक्सीलेंस कॉलेज बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा समन्वय भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, खेल एवं युवक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, विधायक एवं मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री रमेश मेंदोला, विधायक श्री संदीप जयसवाल, ओलंम्पिक संघ के सचिव श्री दिग्विजय सिंह, अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवक कल्याण श्रीमती स्मिता घाटे सहित वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का शाल,श्रीफल, बड़ी माला और राजाभोज की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आज जो शंखनाद हुआ है नए खिलाड़ियो के माध्यम से प्रदेश खेलों में आगे जाएगा। मध्यप्रदेश में खेल के विकास की बहुत संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करें, उन्होंने नई शिक्षा नीति में खेल को पाठ्यक्रम बनाया है। यह बहुत ऐतिहासिक कदम है। भारत में खेल की महत्ता है। धनुष तोड़ कर भगवान श्रीराम ने जो पराक्रम दिखाया, वह हमारे पुरूषार्थ और पराक्रम का उदाहरण है । वह जमाना गया जब सारे खेलों में हम खाली हाथ आते थे। सारे खेलों में देश के नेतृत्व का परिवर्तन और संकल्प शक्ति से पुरस्कार आ रहे हैं। सभी प्रकार के प्रमोशन में खिलाड़ियों का ध्यान रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में 2036 और 2040 के ओलम्पिक खेलों की तैयारी भी अभी से शुरू कर दी गई है। सरकार समय रहते खेलों और खिलाड़ियों की चिंता कर रही है। प्रदेश में स्पोर्टस डिपार्टमेंट के साथ-साथ उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा आदि के साथ मिलकर खेलों को आगे बढ़ाएंगे। सभी संस्थाओं को अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओलंपिक संघ को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Agar Live