ग्राम गुर्जरखेड़ी में 37 हैक्टर भूमि अतिक्रमण से मुक्त

 

आगर-मालवा, 05 सितम्बर / राज्य शासन की मंशानुसार जिले में शासकीय चरनोई को मुक्त करवाने के क्रम में गुरूवार को नलखेड़ा तहसील के ग्राम गुर्जरखेड़ी में 37 हेक्टयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। राजस्व विभाग अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा गौशाला से लगी चरनोई भूमि गाय चरवाकर तथा ट्रैक्टर, जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण हटाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live