गणपति बाबा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ बाबा को दी विदाई, 

 

बड़ोद। आगर जिले के बड़ोद में आज नगर में चल रहे 10 दिवसीय गणेश उत्सव के चलते आज अनंत चतुर्दशी पर गणपति बाबा का पूजन कर शुभ मुहूर्त में उनको गणपति बाबा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आकर जय करो के साथ विदाई दी गई । 10 दिनों से चले आ रहे गणेश उत्सव को लेकर नगर में कई सांस्कृतिक आयोजन,भजन कीर्तन,कर बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा था जगह-जगह पंडाल सजाए गए थे व आकर्षक विद्युत सच्चा की गई थी। महा आरती के साथ प्रसादी वितरण की जा रही थी। केदार ग्रुप हाट पूरा द्वारा गणेश जी का विशेष पूजन कर नजदीक स्टाफ देम पर जाकर ग्रुप द्वारा बाबा को विदाई दी गई जिसको लेकर ग्रुप के सदस्यों की आंखें नम हो गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live