सुमन के साथ समझा थीम का उद्देश्य स्वभाव स्वच्छता ,संस्कार स्वच्छता

 

आगर-मालवा, 18 सितम्बर/स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और जिला पंचायत सी ई ओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर और जिला समन्वयक एस बी एम पवन स्वर्णकार के निर्देशन में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए गतिविधि आयोजित की जाना है, जिससे जन समुदाय स्वच्छता को जीवन शैली में शामिल करने के उद्देश्य से भारत स्काउट एवं गाइड और यूनिसेफ के सहयुक्त तत्वादान में प्रॉजेक्ट क्लैप के जलवायु परिवर्तन नेता भेरूलाल ओसारा सह स्काउट मास्टर द्वारा शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया में द्वितीय दिवस की गतिविधि अंतर्गत शाला और स्वस्थ जीवन शैली के लिए ब्लैक स्पोर्ट्स चिन्हित किए और अच्छे स्वास्थ के लिए बच्चो को शाला स्वच्छता के साथ शारीरिक स्वच्छता के लिए हाथो की स्वच्छता को ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर स्वच्छता के लिए सुमन के निर्देशानुसार हाथों को साफ स्वच्छ रखने उद्देश्य के साथ प्रति दिवस हाथो की स्वछता के महत्व को समझा। इस अवसर पर इस अवसर पर संस्था प्रभारी अशोक बामनिया, भूपेंद्र सिंह झाला, कैलाशचंद्र दांगी, त्रिलोकचंद पाटीदार उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live