12 अक्टूबर विजयादशमी को 51 के रावण को होगा दहन

 

संवाददाता अक्षय राठौर

सुसनेर। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी का पर्व इस वर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर वर्षो पुरानी दशहरा उत्सव समिति का अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी मांगीलाल सोनी को मनोनीत किया गया है। और इसकी घोषणा दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक कैलाश नारायण बजाज ने की है। गौरतलब है कि सनातन धर्म का यह त्यौहार हमारे शहर का सबसे बड़ा उत्सव है इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इस वर्ष 12 अक्टूबर को हनुमान छत्री चोक से शाम को 4 बजे भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकालकर के स्वामी विवेकानंद कॉलेज ग्राउंड में 51 फिट के आकर्षक रावण के पुतले का दहन जोरदार आतिशबाजीयो के साथ किया जाएगा। दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक कैलाश बजाज ने बताया की प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दशहरा उत्सव मनाने हेतु एक समिति का गठन किया गया जिसमें मांगीलाल सोनी पत्रकार को अध्यक्ष व मुकेश हरदिया पत्रकार को संयोजक, जगदीश उपाध्याय को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दशहरा उत्सव समिति में 11 अन्य सदस्य भी शामिल है जो वर्षो से इस पर्व को लेकर समर्पण भाव से कार्य करते आये है। उन्होंने बताया कि परंपरा अनुसार रावण का पुतला नगर के स्थानीय कलाकार ओम प्रकाश बैरागी पेंटर के द्वारा बनाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live