मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-अभ्यारण्य सालरिया सुसनेर में गोवर्धन पूजा की

 

आगर-मालवा, 01 नवम्बर/प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल होने आगर-मालवा जिले के सुसनेर स्थित गौ-’अभ्यारण्य सालरिया पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ गोवर्धन पूजा एवं गौमाता की पूजा कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की।
इस अवसर पर पशु चिकित्सा मंत्री  लखनसिह पटेल, सांसद  रोडमल नागर, विधायक  मधु गहलोत सहित अन्य जनप्रतिनिधियो एवं प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक  विनोद कुमार सिंहं उपस्थित रहे।
क्रमांक-02

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live