राइज़ मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सैनिटेशन एवं हाइजीन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम |

आगर मालवा  । गुरुवार को शासकीय सी एम राइज़ मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सैनिटेशन एवं हाइजीन विषय पर डॉक्टर  हिना शेख द्वारा उद्बोधन दिया गया। यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के लिए संचालित है। सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का डेमो दिया गया। छात्राएं किस प्रकार पूर्णता स्वस्थ व स्वच्छ रहकर शिक्षा प्राप्ति के लिए नियमित रूप से विद्यालय आ रही हैं और अपने सभी विषयों का अच्छी तरीके से अध्ययन कर पा रही हैं, छात्राओं के इन सभी पर आधारित विचारों का संग्रह एक डॉक्यूमेंट्री क्लिप में किया गया। विद्यालय प्राचार्य  संजीव उपाध्याय एवं विद्यालय की महिला शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। संचालन  दीक्षा मनीष के द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live