मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में घर-घर किया जा रहा सर्वे |

आगर- मालवा । जिले के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजना में लाभान्वित करने हेतु कलेक्टर  राघवेंद्र  सिंह के निर्देशन में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान 26 जनवरी तक संचालित किया जा रह है। अभियान के अंतर्गत पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता द्वारा प्रतिदिन गांव गांव, घर-घर जाकर शासन की योजना में लाभान्वित करने हेतु पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर,  आवेदन प्राप्त किए जा रहे जिसके की उन्हें शिविरों के माध्यम से लाभान्वित किया जा सके।

शनिवार को जिले की ग्राम पंचायत दाबड़िया, आगर नगर के वार्ड, सहित सभी गांवों में दल द्वारा सर्वे किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live