राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार का किया स्वागत

 

आगर मालवा। सोमवार को मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह पवार का बड़ोद रोड पर भाजपा नेता तुफान सिंह गरबडा के नेतत्व मे स्वागत किया गया।मंत्री पंवार ब्यावर से आलोट की और जा रहे थे।आगर बड़ोद चौराहे पर अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज के युवा संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तूफान सिंह चौहान गरबड़ा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कई भाजपा नेता भी मौजूद थे। मंत्री पंवार के के साथ अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज के राष्ट्रीय महामंत्री प्रताप सिंह इंजीनियर का भी स्वागत किया गया इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय जैन मारू बलडिया,आवर के गोवर्धन सिंह बगड़ावत, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बलवंत सिंह गिरोली, उमराव सिंह भादवा, संजय पालीवाल,वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर कारपेंटर,विक्रम सिंह गंगापुर, धर्मेंद्र गहलोत, प्रताप सिंह आवर कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहनकर एवं दुपट्टा से उनका स्वागत किया गया। वही शाम को मंत्री पंवार आगर से ब्यावर लौटते समय आगर मे बाबा बैजनाथ धाम स्थित सोंधिया राजपूत समाज की धर्मशाला मे होने वाली समाज की बैठक में भी भाग ले सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live