बूथ स्तर से ही मजबूत होती हे भाजपा – चिंतामण राठौर,
सुसनेर-सोयतकलां। वर्तमान समय मे भारतीय जनता पार्टी में चल रहे संगठन पर्व के तहत पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी संगठन के चुनाव संपन्न हो रहे हैं।
इस कडी में सोयतकलां मण्डल के बूथ अध्यक्षों का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हुआ।
सोयत मंडल के सभी 68 बुथ समितीयो के साथ बुथ अध्यक्षो का निर्वाचन हुआ।
पार्टी के शिर्ष नेतृत्वनुसार सोमवार को सुसनेर अनुविभाग के सोयतकलां नगर के कालिदास विद्या निकेतन में सोयत मंडल के समस्त 68 बुथ अध्यक्षो का स्वागत सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामणजी राठौर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोयतकलां मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह गुंदलावदा ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भारतसिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्षा श्रीमती नीलांजना राठौड़, पूर्व जिला मंत्री बाबूलाल दांगी, जिला सहकारी समिति के जिला उपाध्यक्ष धुरीलाल दांगी, सांसद प्रतिनिधि गिरीराज गुप्ता थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि चिंतामण राठौर ने कहा कि भाजपा की सबसे मजबूत कड़ी है, कर्तव्यनिष्ठ, समर्पित एवं अनुशासित बूथ अध्यक्ष। क्योंकि बूथ अध्यक्षो एवं बूथ समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की मेहनत एवं पार्टी को अपनी माँ की तरह मानकर पूरी ईमानदारी, लगन और वफादारी से पार्टी को जिताने का काम करते है। आप सभी लोगो की बूथ स्तर की मेहनत से मजबूत होती पार्टी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह गुंदलावदा ने कहा कि भाजपा हमारी मां हैं और हम सब मां को परम वैभव तक ले जाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष नीलांजना राठौर ने कहा कि पार्टी के मजबूत संगठनात्मक ढांचे की अहम भूमिका निभाने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करते आज हम सबको गर्व की अनुभूति हो रही है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व भाजपा जिला मंत्री बाबूलाल दांगी ने अपने संबोधन में कहा पार्टी की जड़ें जिससे मजबूत होती है वो बूथ स्तर पर मजबूत होती हैं। और बूथ अध्यक्ष ही वह आधार हैं जो पार्टी को चुनावी और संगठनात्मक सफलता दिलाते हैं। उनके परिश्रम और निष्ठा के कारण ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पाई है।
कार्यक्रम को विशेष अतिथि के रूप भाजपा जिला उपाध्यक्ष भारतसिंह चौहान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर जिस लगन और मेहनत के साथ कार्य करता है। उसी का परिणाम है कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में पार्टी को अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई। मध्य प्रदेश भाजपा संगठन संपूर्ण देश में सशक्त एवं अनुशासित माना जाता है।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों द्वारा सोयत मण्डल सभी नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष एवं बूथ पदाधिकारीयो का साफा सरोफा बांधकर एवं हारफुल माला पहनाकर सम्मानित कर पूरे नगर में गाजे बाजे के साथ जुलुस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश राठौर ने किया एवं आभार प्रकाश जाटव ने माना।