महर्षि दयानंद कन्या गुरुकुल के वार्षिक उत्सव को लेकर हुई बैठक

 

तीन दिवसीय होगा वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम

शाजापुर। मध्य प्रदेश का पहला महर्षि दयानंद कन्या गुरुकुल मोहन बड़ोदिया मे स्थित हे। गुरुकुल का पंचम वार्षिक उत्सव को लेकर के मंगलवार को एक विशेष बैठक महर्षि दयानंद कन्या गुरुकुल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं मध्य भारतीय प्रतिनिधि सभा के प्रधान प्रकाश आर्य ने की, जिसमें आगामी 27,28,29, दिसंबर को गुरुकुल का वार्षिक उत्सव मनाया जाने का निश्चय हुआ। वार्षिक उत्सव में दिल्ली,उत्तर प्रदेश,राजस्थान, हरियाणा आदि अन्य प्रान्त से आर्य विद्वान,व राजनेता भाग लेंगे। वार्षिक उत्सव मे महर्षि दयानंद कन्या गुरुकुल मे अध्ययन रत्न कन्याओं के द्वारा सुन्दर व्यायाम प्रदर्शन, वेद आधारित मंत्र पाठ के साथ वर्ष भर होने वाली गुरुकुल की गतिविधि से भी अवगत करवाया जाएगा। उक्त जानकारी समिति के सचिव लक्ष्मी नारायण आर्य के द्वारा दी गई। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य,दरबार सिंह आर्य कानड़, प्रताप सिंह आर्य इंदौर, यशवंत सिंह इंजीनियर इंदौर , मोहनलाल आर्य,नारायण सिंह आर्य, सिद्धनाथ सिंह आर्य, शांतिलाल विश्वकर्मा, हरीश फौजी,रमेश पुरी मडोदा आदि क्षेत्र के आर्य समाज के सदस्य एव गुरुकुल समिति के सदस्य गण मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live