मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के चुनाव हुए सम्पन्न |
तहसील अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा एवं ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार माली बने
सुसनेर। बुधवार को मध्य प्रदेश शिक्षक संघ तहसील व ब्लॉक सुसनेर इकाई के निर्वाचन अधिकारी द्वारकीलाल पाटीदार व प्रेक्षक विष्णु शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। इस अवसर पर म.प्र. शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, जिला सचिव बृजमोहन चौहान, जिला मिडिया प्रभारी मनोज सागर एवं गोपालगिरी गोस्वामी, गिरिराज पाटीदार, जगदीश पाटीदार, की उपस्थिति में शा. कन्या उ.मा.वि. सुसनेर में संपन्न हुए। जिसमे तहसील अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार माली सर्व सम्मति से चुने गए। वही सचिव घनश्याम गुर्जर एवं बाबूसिंह कनेडिया, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह सोनगरा एवं रामगोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष दीप्ती शर्मा एवं सीताराम दांगी, सह सचिव बालचन्द आटोडीया एवं सोनाली मोदी मनोनीत किये गए। कार्यकारणी सदस्य बालकृष्ण भिलाला, सालिगराम कारपेंटर, महेंद्र बागडिया, मुक्तेश जैन, गोविन्द मिश्रा, गिरीश शर्मा, गोवर्धन शर्मा, प्रेमचंद दांगी, पवित्रा शर्मा, शिवशंकर परिहार, घनश्याम पाटीदार, रामगोपाल जांगडे एवं ब्लॉक संगठन मंत्री अशोक श्रीवास्तव सर्व सम्मति से चुने गए है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिला पदाधिकारियों एवं स्थानीय सदस्यों ने हारफुल माला पहनाकर स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया।