आर्य वीर दल संघठन मे आर्य बने प्रान्त कोषाध्यक्ष, शंकर सिंह कों बनाया ज़िला संचालक

Oplus_131072

आगर मालवा। हाल ही मे सार्वदेशिक आर्य वीर दल की राष्ट्रीय बैठक दिल्ली में 17से 19 जनवरी कों आहूत हुई। जिसमे सभी प्रान्त के संचालक बैठक मे मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता सार्वदेशिक आर्य वीर दल न्यास के अध्यक्ष स्वामी देवव्रत सरस्वती ने की, बैठक मे आर्य वीर दल के राष्ट्रीय संचालक सत्यवीर आर्य विशेष रूप से मौजूद थे। राष्ट्रीय बैठक में आर्य वीर दल के सामाजिक कार्य एव आगामी आर्य वीर दल के शिविर कों लेकर चर्चा की गई। आर्य वीर दल न्यास के अध्यक्ष स्वामी देवव्रत आचार्य, राष्ट्रीय संचालक सत्यवीर आर्य की अनुशंसा पर प्रांतीय संचालक भेरू सिंह आर्य ने सर्वसहमति से प्रान्त कोषाध्यक्ष के रूप मे कानड़ निवासी दारा सिंह आर्य कों मनोनित किया, साथ ही आगर ज़िला संचालक के पद पर शंकर सिंह आर्य बड़ोद कों दायित्व सौपा गया। आपको बता दे की आर्य वीर दल की प्रदेश भर मे हजारों शाखाए संचालत होकर, युवाओ कों राष्ट् सेवा के लिए प्रेरित करते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live