भाजपा सुसनेर मण्डल में जिला स्तरीय होली मिलन कार्यक्रम को लेकर बैठक का हुआ आयोजन |

सुसनेर। शुक्रवार को स्थानीय सोयत रोड़ पर पुलिस थाने के सामने स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल सुसनेर की बैठक शनिवार 22 मार्च को आगर के अग्रसेन वाटिका में आज सम्पन्न होने वाले जिला स्तरीय होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया थे। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जगदीश भ्यांजा ने की। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक सीताराम परमार, नगर परिषद सुसनेर के पार्षद राणा जयदीपसिंह, जनपद पंचायत सदस्य ईश्वरसिंह यादव, पार्षद प्रतिनिधि ईश्वरसिंह कांवल, पूर्व सरपंच विक्रमसिंह जाट एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बालूसिंह श्यामपुरा थे। इस अवसर पर बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता नेमीचंद माली, भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मोहन कानुड़िया, गोकुलसिंह मेहंदी, गोपाल पाटीदार, भाजपा युवामोर्चा उपाध्यक्ष विजय पाटीदार एवं अक्षत जैन सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी ने किया एवं आभार पार्षद प्रतिनिधि जितेन्द्र सांवला ने माना। उक्त जानकारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने दी।
चित्र : सुसनेर में भाजपा मण्डल की बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live