पूर्व विधायक राणा के नेतृत्व में जिला स्तरीय होली मिलन में शामिल होने के लिए आगर हुए रवाना सैकड़ो कार्यकर्ता

सुसनेर। शनिवार को स्थानीय विश्राम गृह पर सोयत, मोडी एवं सुसनेर मण्डल के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे एकत्रित हुए एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय के निर्देश पर आगर में आयोजित भाजपा के जिला होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए ये सभी भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी वाहनों के काफिले के साथ आगर के लिए रवाना हुए।
इसको लेकर गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष मोड़ी बजरंग पाटीदार ने पाटीदार ने मोड़ी मण्डल के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता की बैठक भी ली थी। वही शुक्रवार को स्थानीय सोयत रोड़ पर पुलिस थाने के सामने स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल सुसनेर की बैठक एवं सोयत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्करराजसिंह जादौन ने शनिवार 22 मार्च को आगर के अग्रसेन वाटिका में सम्पन्न होने वाले जिला स्तरीय होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुसनेर सजनसिंह कलारिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई थी। वही सोयत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्करराजसिंह जादौन आगर में होने वाले उक्त कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए ली थी। उक्त जानकारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने दी।
चित्र : सुसनेर रेस्ट हाउस पर पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह के नेतृत्व में आगर जाने के लिये एकत्रित हुए कार्यकर्ता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live