आगामी त्यौहारों को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।

आगर मालवा | जिले के बड़ोद में आज शाम 6 बजे नगर थाना परिसर में आगामी त्यौहार सावन और मोहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर एक शांति समिति की बैठक तहसीलदार भंवर सिंह चौहान थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सिंह परिहार की उपस्थित में हुई बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में दोनों ही त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था, और सम्भावित विवादों से निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे, सहनशीलता और सहयोग की अपील की, ताकि त्योहारों का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हो सके।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रशासन को अपने सुझाव भी दिए और भरोसा दिलाया कि वे शांति और व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग करेंगे।

प्रशासन ने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही, सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार,वरिष्ठ चंद्रेश शर्मा, महामंत्री पारस जैन उपाध्यक्ष विपिन चौहान पंकज पिछोलिया आशीष जायसवाल,पूर्व पार्षद भुरू पटेल, सहित जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में नगर की अव्यवस्था को लेकर भी चर्चाएं की गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live