जिले में 145.9 एमएम औसत वर्षा
आगर-मालवा |
आगर-मालवा जिले में इस वर्ष मानसून अवधि में अब तक 145.9 एमएम औसत वर्षा हुई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 115.1 एमएम औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष तहसील आगर में 88 एमएम, बड़ौद में 112 एमएम, सुसनेर में 208 एमएम, नलखेड़ा में 148 एमएम तथा सोयतकलां में 173.7 एमएम वर्षा हुई है।
